ट्यूबलाइट के पहले गाने को 11 घंटे में 32 लाख से ज्यादा बार देखा गया - Set In India

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 17 May 2017

ट्यूबलाइट के पहले गाने को 11 घंटे में 32 लाख से ज्यादा बार देखा गया

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना 'रेडियो' रिलीज हो चूका हैं|

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का दर्शक बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं| इस फिल्म का पहला गाना 'रेडियो सोंग' मंगलवार को दुबई में लॉन्च किया गया हैं लेकिन फिल्म के ट्रेलर का लोगो को अभी भी बेसब्री से इन्तजार हैं| इस गाने की लॉन्चिंग में सलमान खान, फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साथ फिल्म की पूरी टीम नजर आई|


गाने की पहली झलक आपको 60 के दशक की याद दिला देगी| इस गाने को सिंगर कमाल खान और अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी हैं और इसका संगीत प्रीतम ने दिया हैं| इस गाने का लेखन अभिताभ भट्टाचार्य ने किया हैं|
यूट्यूब पर सलमान खान के इस गाने ने धूम मचा रखी हैं| 16 मई को रात को रिलीज हुए इस गाने को 17 मई सुबह 8 बजे तक 32 लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 61 हजार से ज्यादा इस पर लाइक किये गये|
                                              

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages