नही रही सलमान खान की मां, दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को अंतिम सांसे ली - Set In India

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 18 May 2017

नही रही सलमान खान की मां, दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को अंतिम सांसे ली

सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी|

बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू का बुधवार को निधन हो गया| उनकी उम्र 59 साल थी| मौत की वजह दिल का दौरा बताई जा रही हैं| गुरुवार दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| रीमा लागू बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में मां का किरदार निभा चुकी हैं|

मुंबई में बुधवार 3 बजकर 15 मिनट पर रीमा लागू ने अंतिम सांसे ली| स्वास्थ्य ठीक नही होने की वजह से उनको कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था| रीमा लागू ने हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया और मराठी  फिल्म एक्टर विवेक से शादी की थी| हालाँकि दोनों ज्यादा समय तक साथ नही रह पायें|
रीमा लागू ‘मैंने प्यार किया’, ‘आशिकी’, ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘वास्तव’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई फिल्मों में रीमा मां का किरदार निभा चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया| रीमा लागू ने टीवी सीरियल 'श्रीमान जी श्रीमती जी' और 'तू तू मैं मैं' में भी काम किया जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया|

रीमा लागू को बॉलीवुड में 90 के दशक के नए ज़माने की मां के रूप में याद किया जाता हैं| उन्होंने सलमान खान की मां का रोल भी निभाया हैं| फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान की मां के किरादर के साथ उनको भी एक खास पहचान मिली थी| इसके बाद रीमा लागू और सलमान खान में बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया और उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की| रीमा लागू  और सलमान खान की उम्र में महज 7 साल का फर्क हैं|

रीमा लागू  शाहरुख़ खान, गोविंदा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और काजोल की मां के रोल में नजर  आ चुकी हैं| संजय दत्त और रीमा लागू की उम्र बराबर हैं और गोविंदा रीमा लागू  से करीब 6 साल छोटे हैं | वही शाहरुख़  खान भी रीमा लागू  से करीब 7 साल छोटे हैं|


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages